कानून के रखवालों की करतूत, बीच सड़क पुलिसकर्मी पर बरसाए लात घूंसे(Video)

Monday, Nov 04, 2019 - 04:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुुलिस के बीच मचे तांडव का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब कड़कड़डूमा कोर्ट से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही  है जहां कुछ वकील एक पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार वकीलों और पुलिस के बीच  मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्साए वकीलों ने पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ वकील बाइक पर सवार एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की कर रहे है। हालांकि कुछ लोगों के बीच-बचाव कर पुलिसकर्मी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, कहा जा रहा है इस घटना के बाद उसे काफी चोटें आई है। 

 

ऐसी ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ वकीलों द्वारा लोगों को परेशान करते देखा जा सकता है। बता दें कि तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुए संघर्ष के विरोध में दिल्ली उच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहे। वकील अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे हैं तथा सिर्फ उनके प्रतिनिधि तारीख ले रहे हैं। इसी तरह, राष्ट्रीय राजधानी की छह जिला अदालतों - तीस हजारी, कड़कड़डूमा, साकेत, द्वारका, रोहिणी और पटियाला हाउस के वकील आज पूरे दिन काम का बहिष्कार किया जा रहा है। 

vasudha

Advertising