सांबा बार एसोसिएशन और पुलिस के झगड़े ने पकड़ा तूल, वकीलों ने किया प्रदर्शन

Saturday, Aug 31, 2019 - 06:35 PM (IST)

 सांबा (अजय सिंह) :  गत दिवस सांबा जिला कोर्ट परिसर में एक पुलिसकर्मी (आई.ओ) और वकीलों के बीच हुई कथित हाथपाई के मामले ने अब तक गंभीर रूप धारण कर लिया है। पुलिस कर्मी की शिकायत पर सांबा पुलिस ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सिंह सहित 8 वकीलों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है जिनमें राहुल सिंह, गौरव, सचिन गोस्वामी, धनराज सिंह, सोनल वेद, व बिलाल अहमद आदि शामिल हैं।


आज वकीलों ने कोर्ट परिसर में अपना कामकाज ठप्प रख कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा, हमारी बात नहीं सुनी जा रही है और हमे बिना कारण के प्रताडि़त किया जा रहा है। वकीलों ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कोर्ट परिसर में जमा वकीलों ने सांबा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 

Monika Jamwal

Advertising