आजादी के बाद लातूर से पहली बार चुनाव हारी कांग्रेस, फडणवीस फिर बने हीरो

Friday, Apr 21, 2017 - 06:03 PM (IST)

मुंबई: पिछले पांच सालों से सूखा प्रभावित लातूर एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार पानी की नहीं बल्कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत की है। दरअसल लातूर में आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस का ही शासन रहा है लेकिन इस बार भाजपा ने पहली बार यहां से जीत हासिल की है। पार्टी इस जीत का श्रेय सीएम देवेंद्र फडणवीस को दे रही है।

फणनवीस ने लातूर में जमकर चुनाव प्रचार किया। 70 सदस्यीय महानगरपालिका में भाजपा दो तिहाई से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस और एनसीपी मात्र 30 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। मतदान 19 अप्रैल को हुआ था।

लातूर के अलावा चंद्रपुर और परभणी महापालिका के लिए भी आज मतगणना हो रही है। इन दोनों सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है। परभणी में कुल 65 सीटें जबकि चंद्रपुर  महापालिका की 66 सीटों पर चुनाव हुए थे। चंद्रपुर में भाजपा 27 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस11, एनसीपी 2 और शिवसेना भी दो सीट पर आगे चल रही है। 

Advertising