लता मंगेशकर की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दी बड़ी जानकारी, कहा- प्रार्थना करें

Monday, Jan 24, 2022 - 12:03 PM (IST)

मुंबईः देश की महान गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले कई दिनों से ICU में ही भर्ती हैं हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। बता दें कि लता मंगेशकर (92) को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था और उन्हें हल्के संक्रमण के साथ 8 जनवरी दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतित समदानी ने  कहा कि उनकी स्थिति में सुधार नजर आ रहा है। वह ICU में हैं। यह कहना मुश्किल है कि वह कितने दिन अस्पताल में रहेंगी।
 

डॉक्टर प्रतित ने कहा कि अफवाह न फैलाएं। उनका इलाज काम कर रहा है और सब ठीक रहा तो वह जल्द घर लौट आएंगी। अटकलों से बचें और लता दीदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें।  इस संदेश को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी साझा किया। उधर, अफवाहें फैलने के बाद अभिनेत्री किरण खेर ने भी लता मंगेशकर के जल्द स्वास्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने ट्वीट किया, मैं भारत रत्न लता मंगेशकर जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
 

Anu Malhotra

Advertising