सैन्य सम्मान के साथ परवेज कुमार को दी गई अंतिम बिदाई, सेना के अधिकारी शामिल हुए

Monday, Dec 28, 2020 - 05:03 PM (IST)

साम्बा : गत 2 दिन पहले जिला कठुआ जिला के मशेडी में सेना के एक बैरक की मरम्मत कार्यक्रम के दौरान गिरी दीवार में प्रदेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) के 3 जवान दब गए थे, जिनमें 2 मौके पर ही शहीद हो गए थे। वहीं आज जिला साम्बा के नड गांव के परवेज कुमार पुत्र मदन लाल के शव का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर टी.ए. 158 बटालियन के सी.ई.ओ. कर्नल मनोज सिन्हा भी प्रमुख रूप से मौजूद थे। शनिवार शाम के समय शहीद परवेज कुमार का शव उनके घर नड में पहुंच गया था, लेकिन समय अधिक होने के चलते शनिवार को उसका संस्कार नहीं किया जा सका, जिसके बाद रविवार को उन्हें अंतिम बिदाई दी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व सेना के जवान व अधिकारियों ने तिरंगे में लिपटे परवेज कुमार के शव को शमशान घाट तक पहुंचाया।


      इस दौरान शहीद के 10 वर्षीय बेटे ने अग्रि देकर रस्म को पूरा किया। वहीं छोटे से बच्चे को अग्रि देता देख, हर किसी की आंखे पूरी तरह से नम हुई। परवेज कुमार के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और अब उनके पिछे पत्नी और 3 बच्चे रह गए हैं, जिसमें 2 बेटियां व एक बेटा शामिल है।
 

Monika Jamwal

Advertising