वंदे भारत के खाने में निकला लोहे का बड़ा बोल्ट, यात्री के वीडियो से मचा हड़कंप, IRCTC ने दिया जवाब

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 03:31 PM (IST)

नई दिल्ली। वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाओं के साथ अच्छी खानपान व्यवस्था देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन खाने में निकली एक संदिग्ध वस्तु ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेंगलुरु से बेलगावी जा रहे एक यात्री को ट्रेन में परोसे गए वड़े के अंदर लोहे का बड़ा बोल्ट मिला। यात्री ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रेलवे और IRCTC से शिकायत की, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, समर्थ कोडियाल नाम का यात्री वंदे भारत ट्रेन से बेंगलुरु से बेलगावी की यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान उसे खाने के लिए वड़ा दिया गया। जब वह वड़ा खा रहा था, तभी उसके दांतों के बीच कोई सख्त चीज आ गई। जांच करने पर पता चला कि खाने के अंदर लोहे का एक बड़ा बोल्ट मौजूद था। यह देखकर यात्री हैरान रह गया।

यात्री ने तुरंत खाने और उसमें मिले बोल्ट का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय रेलवे और IRCTC को टैग किया। उसने इस घटना को खाने की गुणवत्ता से जुड़ी गंभीर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच करने की मांग उठाई। मामले की शिकायत मिलने के बाद IRCTC ने यात्री को जवाब दिया और अपनी ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में परोसे जाने वाले भोजन में इस तरह की वस्तु मिलना खानपान की गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News