दिल्ली से भी बड़ा अंटार्कटिका का हिमखंड टूटकर हुआ अलग, बन सकता है दुनिया के लिए खतरा

Wednesday, Oct 02, 2019 - 01:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अंटार्कटिका से एक बड़ा हिमखंड टूटकर अलग हो गया है। इस हिमखंड का आकार 1636 वर्ग किमी यानी यह दिल्ली के आकार से भी बड़ा है। हिमखंड का टूटना दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है। अंटार्कटिका के जिस हिस्से में यह हिमखंड बना है, वो बहुत शांत क्षेत्र माना जाता है। वही वैज्ञानिकों का कहना है कि ये घटना जलवायु परिवर्तन की वजह से नहीं हुई है। इस हिमखंड को D28 नाम दिया गया था। हिमखंड टूटने की इस घटना को यूरोपीय संघ के उपग्रह सेंटिनल 1 ने कैद कर लिया।

भारत की राजधानी दिल्ली का क्षेत्रफल 1484 वर्ग किमी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमखंड का क्षेत्रफल दिल्ली से भी ज्यादा है। इसका वजन भी करीब 315 बिलियन टन का है। अमेरी अंटार्कटिका में तीसरा सबसे बड़ा बर्फ का शेल्फ है। 1960 के दशक की शुरुआत में अमेरी ने एक बड़े हिमखंड को शांत किया था जो कि 9,000 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ था।

Seema Sharma

Advertising