जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन , यातायाता बाधित

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 01:19 PM (IST)

 जम्मू: तीन सौ किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर पर भूस्खलन से यातायात को रोक दिया गया है। एक ट्रेफिक अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से यातायात को बंद किया गया है। राज्य में देर रात हुई हल्की बारिश के बाद से लैंडस्लाइड ने एनएच पर रफ्तार को रोक दिया है। संबंधित विभाग सडक़ मार्ग को साफ करने में जुटा हुआ है। भूस्खलन के कारण रामबन के पास कई वाहनों के फंसे हुये हैं।


जानकारी के अनुसार जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण मार्ग  को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। आपको बता दें कि उधमपुर से चनैनी तक सडक़ को चौड़ा करने का काम जारी है। ऐसे में भी एनएच पर काफी परेशानी होती है। जम्मू कश्मीर में मौसम विभाग ने 10 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News