भारी बारिश से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हो रही है लैंडस्लाइड

Saturday, Apr 18, 2020 - 05:47 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर बारिश आफत बनी हुई है। शनिवार को रामबन के पास जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। वहीं शूटिंग स्टोनस और भूस्खलन के कारण श्रीनगर के लिए सड़क मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। हाईवे को फिर से चालू करने के लिए काम जोरों पर है। 


जानकारी के अनुसार लगातार बारिश से मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है। आज भी जगह-जगह पहाड़ों से पत्थरों और मलबे का गिरना जारी रहा।बनिहाल और रामबन के पास ताजा भूस्खलन से एक बार फिर सड़क की मरम्मत का काम बंद हो गया। संबंधित विभाग सड़क मार्ग को फिर से ठीक करने के लिए प्रयासरत है।
 

Monika Jamwal

Advertising