बटौत-किश्तवाड़ हाईवे पर लैंडस्लाइडिंग, 3 की मौत, 7 घायल

Monday, Apr 03, 2017 - 03:46 PM (IST)

जम्मू: लैंडस्लाइडिंग एक बार फिर काल का रूप बनकर आई है।  बटौत-किश्तवाड़ सडक़ मार्ग पर हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सुबह हुए भूस्खलन ने कई लोगों को अपनी चपेट में लिया। यह लोग पैदल सडक़मार्ग पार कर रहे थे कि तभी मिट्टी के एक बड़े टीले ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया।


किश्तवाड़ के एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन सुबह करीब 11 बजे हुआ है। बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से बचावकार्य चलाया जा रहा है। घटना द्रबशाला के पास की है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक माह के छोटे बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा।

 

Advertising