जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड, एक की मौत, 6 घायल

Tuesday, Mar 07, 2023 - 04:58 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है जिसमें एक की मौत की भी खबर है। बता दें कि रामबन के पास सेरी में हुए भूस्खलन में एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए हैं।

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है और राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रामबन) मोहिता शर्मा ने बताया कि रामबन शहर के पास सेरी गांव के समीप 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ, जिससे सात लोग घायल हो गए। 

शर्मा ने बताया कि घायलों में से एक सुरजीत सिंह की मौत हो गयी। अन्य घायलों मोहम्मद ताज, हामिद रुबीना बेगम, सकीना बेगम, सलमा बानी और आमिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। भूस्खलन में कम से कम दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Anu Malhotra

Advertising