रामबन के पास जगह-जगह भूस्खलन, जम्मू श्रीनगर राजमार्ग चौथे दिन भी बंद

Thursday, Jan 24, 2019 - 12:49 PM (IST)

जम्मू : रामबन और बनिहाल के पास जगह-जगह हुये भूस्खल के बाद सडक़ मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार पैंथल, बैट्री चश्मा, कैला मोड़ क्षेत्रों में भारी भूस्खलन हुआ है। रामबन और बनिहाल में ट्रेफिक मूवमेंट पूरी तरह से रोक दी गई है। वहीं ताजा हिमपात के बाद तीन सौ किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग वरावार को चौथे दिन भी बंद रहा।


अधिकारियों के अनुसार जवाहर सुरंग के पास बुधवार और वीरवार की दरमियानी रात को ताजा बर्फबारी हुई है। सडक़ पर फिसलन होने के कारण रास्ता बंद है। मौसम में सुधार के बाद ही गाडिय़ों को राजमार्ग पर चलने की अनुमति दी जाएगी।
 

Monika Jamwal

Advertising