आस्ट्रेलिया में भी मिला पंजाब

Wednesday, Jan 03, 2018 - 10:24 AM (IST)

मैलबर्नः नए साल की शुरूआत में ही पंजाबियों के लिए एक गौरवशाली खबर सामने आई है । जी हां भारत ही नहीं आस्ट्रेलिया में भी एक पंजाब बसा हुआ है जहां 5 दरिया बहते हैं। पंज+आब का अर्थ  है पांच दरियाओं की धरती। आस्ट्रेलियाा में ये क्षेत्र क्वींजलैंड व नार्दन टैरिटरी की सीमा  के निकट स्थित है। 1880 में यहां इस क्षेत्र का नाम पंजाब रखा गया। यह लगभग 700 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। 

आस्ट्रेलिया के पंजाब में  लोगन , अलबर्ट, पिंपनीया, कुमेरा व नेरंग नामक के पांच दरिया बहते हैं।  यह जानकारी आस्ट्रेलियन सिख हैरीटेज एसोसिएशन के तरूणप्रीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 140 साल पहले मिला ये पंजाब आज भी बसा हुआ। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के इस पंजाब में लोग बिना जहाज आ-जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया का यह पंजाब भारत के  पंजाबियों  के लिए नए साल का बेहतरीन तोहफा है।

विदेश के इस पंजाब में 1800 के दशक से सिख बसते हैं। उन्होंने बताया कि ये क्षेत्र बहुत ही खूबसूरत है इसलिए यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां कई फलों के वृक्ष हैंं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस क्षेत्र के आस-पास जो जगह है उसका नाम अलमोड़ा रखा गया था जो भारत में भी स्थित है। 

Punjab Kesari

Advertising