लालू-तेजस्वी ने ट्वीट कर दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई

Saturday, Dec 09, 2017 - 02:13 PM (IST)

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। 

लालू प्रसाद ने लिखा समर्पण, त्याग, बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट करते हुए सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी है।

इसके साथ ही लालू यादव ने गुजरात चुनावों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रचार ज्यादा और काम कम करती है। इनको केवल भाषण देना आता है। 

 


 

 

Advertising