लालू का हमला, कहा- मोदी अब क्यूं नहीं कर रहें गुजरात के विकास के बारे में बात

Sunday, Dec 10, 2017 - 05:06 PM (IST)

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने अनोखे अंदाज के चलते अकसर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आते हैं। लालू ने उसी अंदाज में गुजरात चुनाव के प्रचार में राज्य के विकास की बात ना करने पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। 

लालू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा कि गुजरात चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य के विकास के बारे में कोई बात नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी का पूरा ध्यान विपक्ष पर निशाना साधने में लगा हुआ है। अब वह गुजरात के विकास के बारे में बात करने से क्यूं कतरा रहें हैं? अब उनको किसने रोका है?


बता दें कि गुजरात में होने वाले चुनावों को लेकर प्रचार करते समय राज्य के विकास के बारे में कोई बात ना करने पर पीएम मोदी विरोधियों के निशाने पर बने हुए हैं। इसके चलते कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर करारा तंज कसा है।   
 

 

Advertising