लालू ने नोटबंदी को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना

Monday, Dec 12, 2016 - 05:00 PM (IST)

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि गरीब मर रहा है, उसकी हाय से कोई नहीं बच सकता है। यादव ने आज माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, तथाकथित चायवाले ने अगर गरीबी देखी होती तो गरीब का दर्द करीब से समझता। उल्टा इसने तो गरीबो के गले पर ही पैर रख दिया है। गरीब मर रहा है। 

निर्देशकों के सहारे देश नही चलता
उन्होंने फिर ट्वीट कर कहा, निर्देशकों के सहारे देश नही चलता। अब प्रचार सुख से बाहर निकल, गरीबो का दुख सांझा कीजिए। याद रखिए, गरीबों की हाय से कोई नही बच सकता। इस बीच राजद अध्यक्ष की पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने भी नोटबंदी को लेकर फेसबुक और ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि देश में नए नोट बरस रहे हैं, पर बैंक और एटीएम से जनता के लिए नहीं, बल्कि किसी गुप्त व्यवस्था से चोर, भ्रष्ट और भाजपा नेताओं के लिए यह बरस रहा है। 

Advertising