लालू का हमला, बिहार में सुशासन की बात करना निरर्थक

Friday, Nov 24, 2017 - 03:59 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजनीति का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। राज्य में महाजंगलराज चल रहा है। राज्य में सुशासन की बात करना निरर्थक है। 

लालू प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कारोबार की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। राज्य के लोग सरकार की नीतियों से बहुत परेशान हो चुके हैं। बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 

भाजपा सांसद शत्रुध्न सिन्हा के कहा था कि जीएसटी और नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। लालू ने शत्रुध्न सिन्हा के इस बयान पर सहमति जताई है।  

Advertising