बिहार के नए नटवारलाल हैं लालू: सुशील

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2017 - 07:54 PM (IST)

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को प्रदेश का नया नटवरलाल करार दिया और कहा कि लालू परिवार ने पावर ऑफ अटार्नी के बाद वसीयत के नाम पर संपत्ति हड़पी है।

मोदी ने संवाददाता सम्मेलन में लालू परिवार को लेकर नया खुलासा करते हुए कहा कि लालू यादव ने जमीन हड़पने के नए-नए तरीके इजाद किए हैं। राजद अध्यक्ष ने पहले पॉवर ऑफ अटार्नी के माध्यम से कई लोगों से जमीन लिया फिर वसीयत के नाम पर जमीन हड़प ली। उन्होंने कहा कि महोम्मद शमीम को विधान पार्षद बनाने के एवज में शमीम और उनकी पत्नी सोफिया तबस्सुम से पटना शहर की करोड़ों की जमीन को पॉवर ऑफ अटार्नी के माध्यम से राबड़ी देवी ने हथिया लिया। इसके बाद दंपति से अपने पुत्रों तेजस्वी यादव एवं तेज प्रताप यादव के नाम से वसीयत भी करवा लिया।

उप मुख्ययंत्री ने उपलब्ध साक्ष्यों को मीडियाकर्मियों के सामने रखते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष के पुत्रों नाम पर किए गए वसीयत में लिखा गया कि दोनों उनके भतीजे के समान हैं। जब तक वह जिंदा हैं, इसपर उनका अधिकार रहेगा लेकिन उनकी मृत्यु के बाद उक्त संपत्ति पर तेजप्रताप और तेजस्वी का इस पर हक हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News