लालू की दही-चूड़ा पार्टी में पहुंचे नीतीश, न्‍योते के बावजूद नहीं आए भाजपा नेता

Saturday, Jan 14, 2017 - 07:40 PM (IST)

बिहार : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मकर सक्रांति के मौके पर अपने घर पर दही-चूड़ा पार्टी का आयोजन किया। इसमें उन्‍होंने पहली बार कई भाजपा नेताओं को भी बुलावा भेजा। हालांकि भाजपा नेता नहीं आए। जदयू की ओर से दी जाने वाली पार्टी के लिए भाजपा नेताओं को बुलावा भेजे जाने के बाद लालू की ओर से भी न्‍योता भेजा गया। हालांकि लालू की पार्टी में बिहार के मुख्‍यमंत्री और जदयू अध्‍यक्ष नीतीश कुमार शामिल हुए। खुद लालू और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी ने उनकी अगवानी की और दही-चूड़ा परोसा। नीतीश के अलावा जदयू के कई अन्‍य नेता भी पार्टी में शामिल हुए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए 30 क्विंटल दही मंगवाया गया। साथ ही लगभग 20 हजार लोग शामिल हुए। नीतीश कुमार 15 जनवरी को दही-चूड़ा पार्टी देंगे। उन्‍होंने भी भाजपा नेताओं को बुलावा भेजा है। भाजपा नेताओं ने इसमें शामिल होने की पुष्टि की है। बिहार की राजनीति में चर्चाएं चल रही हैं कि भाजपा और जदयू फिर से करीब आ रहे हैं। लालू भी इस बात से परिचित हैं। लेकिन जदयू और भाजपा दोनों पार्टियों के नेता साथ आने की खबरों को खारिज कर रहे हैं। 

Advertising