भाजपा की टिकट पर नहीं बल्कि खुद के संगठन के बल पर चुनाव लड़ेंगे लाल सिंह

Monday, Mar 04, 2019 - 12:00 PM (IST)

जम्मू: पूर्व सांसद और डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन चौधरी लाल सिंह भरतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। उन्होंने अब कठुआ-उधमपुर-डोडा लोकसभा सीट के लिए अब भाजपा की टिकट पर नहीं बल्कि खुद के संगठन के बल पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है। संगठन ने इस मामले में एक महत्वपूर्ण बैठक कर यह निर्णय लिया और चुनावों के मद्देनजर विस्तारपूर्वक चर्चा भी की।


संगठन अब अपने बूते चुनाव में कूदेगा। एमएलसी से लेकर अब आगे के पंचायत चुनावों में भी भाग लेगा। चौधरी लाल सिंह ने कहा कि एक्साइज विभाग की नीति में बदलाव आया है और अब वो जम्मू में और नई शराब की दुकानें खोल रहा है जिसको बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस बात की जांच की मांग की और कहा कि ऐसा करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जनता से चुनावों के लिये तैयार होने को भी कहा।


लाल सिंह ने कहा कि डोगरा लोग राष्ट्रवादी हैं पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें हर मोड़ पर अनेदखा किया जा रहा है। आपको बता दें कि कठुआ रेप और हत्या मामले के बाद लाल सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की थी और उसी के चलते उन्हें भाजपा का मंत्री पद छोडऩा पड़ा था। 
 

Monika Jamwal

Advertising