डोडा में चौधरी लाल सिंह गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 12:26 PM (IST)

जम्मू : भाजपा के बागी नेता चौधरी लाल सिंह को डोडा में गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-पुंछ और उधमपुर-डोडा सीट से डोगरा स्वाभिमान संगठन के उम्मीदवार लाल सिंह डोडा में आरएसएस नेता चन्द्रकांत शर्मा के अंतिम संस्कार में भाग लेने गये हुये थे।


डोडा के डीसी के आदेश पर चौधरी लाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन नहीं चाहता है कि राजनीतिक लाभ के लिए आरएसएस नेता की मौत को एक मौके के तौर पर प्रयोग किया जाए। चन्द्रकांत शर्मा को आतंकियों ने कल गोली मार दी थी। हमले में उनका पीएसओ भी मारा गया था। शर्मा बुरी तरह से घायल हो गये थे और उन्होंने जम्मू मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News