कोरोना के बावजूद गणतंत्र दिवस की धूम- लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर -45° सेल्सियस में फहराया गया तिरंगा

Wednesday, Jan 26, 2022 - 12:25 PM (IST)

नई दिल्‍ली: आज 26 जनवरी के मौके पर देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर जारी परेड में भारत के शौर्य और संस्कृति की झलक दिखी।
 

वहीं आज पूरे देश में भर में देशभक्ति की मानों एक लहर सी उठ गई हो। देश के हर राज्य में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है वहीं इस बीच लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र, ऊंचाई करीब 12 से 17 हजार फीट और तापमान शून्‍य से -45 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया इस दौरान इन विषम परिस्थितियों वाले राज्‍यों में बर्फीली ऊंचाईयों पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया गया, ऐसा 73वें गणतंत्र दिवस 2022  पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने किया है।
 

हिमवीरों (आईटीबीपी के जवान) ने 12,000 से 17,500 फीट की ऊंचाईयों पर लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जहां कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से (-) 45 डिग्री सेल्सियस है।

Anu Malhotra

Advertising