श्रमिकों ने प्रशासन से लगाई घरों तक पहुंचाने की गुहार

Saturday, May 16, 2020 - 02:31 PM (IST)

कठुआ :  शहर के ड्रीम लैंड मार्ग पर रहने वाले प्रवासी श्रमिकों ने प्रशासन से उन्हेें घरों तक पहुंचाने की गुहार लगाई है। सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए श्रमिकों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लाकडाउन के चलते मजदूरी आदि का काम बंद हो गया  है जिसके चलते उन्हें उनके घरों तक पहुंचाया जाए। श्रमिक रति राम सहित अन्य ने कहा कि मजदूरी करने के बाद यहां जो थोड़ा बहुत पैसा था, वो भी अब खत्म हो रहा है। ऐसे में वे अपने परिवार, बच्चों का निर्वाह कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वे उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें क्योंकि वहां कई मजदूर अपने खेतों में खेतीबाड़ी कर किसी तरह से परिवार का गुजारा कर पाएंगे, ऐसे में उनकी मांग पर गौर किया जाए।
 
 

Monika Jamwal

Advertising