ट्रैक्टर से गिर कर प्रवासी मजदूर की मौत

Saturday, Jun 20, 2020 - 07:01 PM (IST)

साम्बा : रामगढ़ के घो-ब्राहमणा इलाके में शनिवार दोपहर बाद हुए एक सडक़ हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत होगई। मृतक का नाम सूरज यादव बताया गया है। यह युवक भगतपुरा इलाके में एक ईंट भट्टे पर काम करता था। बताया गया है कि यह ट्रैक्टर पर बैठा था और जंप लगने से नीचे जा गिरा जिससे इसकी मौके पर ही मौत होगई। हादसे के बाद इसे विजयपुर के एमरजेंसी अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने इसे मृत लाया घोषित कर दिया। रामगढ़ पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। 
 

Monika Jamwal

Advertising