श्रम संसाधन मंत्री का आरोप, कहा- RJD के कार्यकाल में हुई कई आपराधिक घटनाएं

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 02:55 PM (IST)

पटना(संजीव कुमार): श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकाल में हत्या, अपहरण, लूटपाट जैसी आपराधिक घटनाएं होती थी। 

विजय सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय सरकार युवाओं को सुनियोजित ढंग से अपहरण की शिक्षा देते थे। आज भाजपा की सरकार युवकों को स्वरोजगार उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए 5 हजार से 25 हजार का ऋण मुहैया करवाकर नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। 

श्रम संसाधन मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार आने के बाद से शिक्षा माफियाओं का सफाया हुआ है, उस पर कार्रवाई हुई है जिससे शिक्षा व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में अगर शिक्षा माफिया कोई भी गलत काम करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News