Kundli Tv- सितारे नहीं अनुकूल, राजग सरकार में अभी और घमासान छिड़ेगा!

Wednesday, Jun 20, 2018 - 10:01 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)



जालन्धर: जम्मू-कश्मीर में भाजपा द्वारा पी.डी.पी. सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद राज्य सरकार के हुए पतन को देखते हुए ज्योतिषियों ने कहा है कि भाजपा व केंद्र की राजग सरकार को अभी और झटके आने वाले दिनों में सहने पड़ सकते हैं। कनाडा के ज्योतिषी प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में राजग में सहयोगी पार्टनरों से और विवाद पैदा हो सकता है। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं। 



आश्चर्य नहीं होगा अगर नीतीश कुमार भाजपा को छोड़ जाएं या फिर भाजपा नीतीश सरकार से समर्थन वापस ले। आने वाले दिनों में राजग के अंदर घमासान छिड़ता हुआ दिखाई देगा। देश में वातावरण मुख्य रूप से कांग्रेस के पक्ष में जाता हुआ दिखाई देगा। भाजपा के अंदर चल रही अंदरूनी जंग को भुनाने के लिए कांग्रेस को कड़ी मेहनत करनी होगी। विपक्षी पार्टियों को 11 अक्तूबर 2018 से भारी सियासी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। विपक्षी एकता के सूचकांक में सुधार आता हुआ दिखाई देगा।  



उन्होंने कहा कि शासन की स्थिति देश की कुंडली में 10वें भाव से देखी जाती है। इसी तरह से विपक्षी दलों की स्थिति का आकलन चौथे भाव से किया जाता है। कुल मिलाकर विपक्षी दलों को 2019 के चुनावों में अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है क्योंकि 10वें भाव के स्वामी शनि की तुलना में चौथे भाव के स्वामी सूर्य की स्थिति बहुत शुभ है।



चौथे भाव का स्वामी सूर्य गोचर में अंतर्दशा स्वामी बृहस्पति से दृष्ट होने के कारण विपक्षी दलों को अप्रत्याशित सफलता देने की क्षमता रखता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की एकता कामयाब सिद्ध हो सकती है। कुल मिलाकर ग्रह चाल से प्रतीत होता है कि 11 अगस्त 2018 से केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए चुनौतियां और बढऩी शुरू हो जाएंगी। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा। कई राजनीतिक दलों को 2019 के लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित रूप से लाभ होगा। 



उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता का रुख भांपना भाजपा के लिए कठिन होगा। जनता अपना निर्णय खुलकर नहीं बताएगी। चुनाव से पूर्व किए गए सभी सर्वे फेल हो जाएंगे। फरवरी-मार्च 2019 में कई राजनीतिक दल जो इस समय शासन के साथ हैं वे अलग होकर विपक्षी दलों के गठबंधन में जा मिलेंगे।

औरत के शरीर पर तिल से जानें उसकी खास बातें (देखें Video)

Niyati Bhandari

Advertising