Kundli Tv- शनि की लगन पर दृष्टि, भाजपा की सीटों में भारी गिरावट आने का अंदेशा

Tuesday, Jul 31, 2018 - 10:40 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

कनाडा के ज्योतिषी प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटों में भारी गिरावट आने की आशंका है। युवा वर्ग का समर्थन भाजपा से टूट जाएगा। युवाओं में बेरोजगारी मुख्य मुद्दा बनकर उभरेगी। नरेन्द्र मोदी सरकार को किसानों की समस्याएं हल न करने का खमियाजा भुगतना पड़ेगा। 


भाजपा की कुंडली से पता चलता है कि इसमें अंदरूनी खींचतान बढ़ जाएगी। राजग के अंदर भाजपा के मंत्रियों व सांसदों के मध्य सीधे युद्ध की स्थिति बनेगी। जनता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी होगी। जनता के अंदर भाजपा की नीतियों को लेकर अंसतोष बढ़ेगा। भाजपा के कुछ नेता गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे। भाजपा का कुंडली में शनि 7वें घर में संचार कर रहा है तथा वह 9वें घर तथा लगन तथा चौथे भाव को देख रहा है। चौथे घर पर शनि की दृष्टि से जनता में नाराजगी देखने को मिलेगी। छोटे व्यवसाइयों व किसानों के लिए अक्तूबर 2018 में केन्द्र सरकार कुछ घोषणाएं करेगी, परन्तु इसके बावजूद वह व्यापारिक समुदाय का भरोसा जीत नहीं पाएगी। शनि की लगन पर दृष्टि होने के कारण जनता का समर्थन घटता चला जाएगा। 

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

Niyati Bhandari

Advertising