उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बोले कुमारस्वामी, सभी 15 सीटों पर जेडीएस अकेली लड़ेगी

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 07:55 PM (IST)

बेंगलुरूः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने घोषणा की है कि जनता दल (सेक्युलर) राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। कुमारस्वामी ने शनिवार को यहां जिला और तालुका स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पाटर्ी राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी तथा आठ से दस सीटों पर विजय हासिल करेगी।

कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही यह कहना शुरू कर दिया है कि वह विधानसभा उपचुनाव अकेले लड़ेगी इसलिए उनकी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने जा रही है, क्योंकि सभी जाते हैं कि लोकसभा चुनाव में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बी. एस. येद्दियुरप्पा के नेतृत्ववाली सरकार 24 अक्टूबर यानी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे वाले दिन गिर जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि उनकी सरकार को गठबंधन के साझीदार से कोई समर्थन नहीं मिल रहा था इसलिए वह सबसे खराब सरकार थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिफर् किसानों और उनके कर्ज को माफ करने के लिए कांग्रेस के साथ सरकार बनाने से लिए राजी हुआ था इसलिए मैं संतुष्ट हूं।'' उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर जद (एस) की प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की बजाय कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उनकी पार्टी को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News