मीडिया पर भड़के कुमारस्वामी, पूछा-  क्‍या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं?

Monday, May 20, 2019 - 10:58 AM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने समाचार चैनलों पर राजनेताओं की 'खिल्ली उड़ाने' की आलोचना की। उन्होंने  चैनलों पर भड़ास निकालते हुए पूछा कि क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं।  मीडिया को किसने आजादी दी कि हर चीज को वो हास्य के तौर पर दिखा सके। 

मैसुरू में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि  वह महसूस करते हैं कि इस पर नियंत्रण के लिए कानून लाए जाने की जरूरत हैं। उन्होंने समाचार चैनलों से पूछा कि आप राजनेताओं के बारे में क्या सोचते हैं? आप यह सोचते हैं कि हम आसानी से मजाक उड़ाने के लिए उपलब्ध हैं? 

सीएम ने जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन के लंबे समय तक बने रहने पर सवाल उठाने के लिए भी मीडिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी च्शुभेच्छाओंज् के साथ आगे बढ़ता रहेगा।  वहीं कुमारस्वामी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना भी की। 

vasudha

Advertising