कुमार विश्वास ने शेयर की भगत सिंह पर दिल छू जाने वाली कविता

Thursday, Sep 28, 2017 - 03:50 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत माता के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। 23 मार्च 1931 को इन तीनों मतवालों को समय से पूर्व ही फांसी दी गई। पाकिस्तान में 28 सितंबर 1907 को जन्मे इस महान क्रांतिकारी और देश के सच्चे सपूत को आज पूरा देश याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत देश के कई नामी-गिरामी शख्सियतों ने क्रांतिकारी भगत सिंह को याद कर श्रद्धांजलि दी है। आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर भगत सिंह पर दिल को छू जाने वाली कविता शेयर की है। विश्वास ने पूरी कविता पंजाबी में लिखी है।
 

बता दें कि पाकिस्तान की लाहौर कोर्ट में भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष वकील इम्तियाज राशिद कुरैशी ने कोर्ट में याचिका दायर की। इम्तियाज कुरैशी का कहना है कि भगत सिंह की न्यायिक हत्या की गई थी वो बेगुनाह थे। इम्तियाज के मुताबिक जिस केस में भगत सिंह को फांसी दी गई उस एफआईआर में उनका नाम तक नहीं था ना ही इस केस में किसी की गवाही ली गई। उन्होंने कोर्ट से कहा कि भगत सिंह को खुद पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने भी श्रद्धांजलि दी थी। इम्तियाज ने कहा कि भगत सिंह हमारे लिए भी हीरो हैं। वो पाकिस्तान का बेटा है।

 

Advertising