जेके प्रशासन ने कुलगाम में सरकारी स्कूल का बदला रंग, मूल ढांचे का विकास

Friday, Jul 16, 2021 - 04:59 PM (IST)

श्रीनगर:  शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाने के प्रयास में जुटे जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कुलगाम में सरकारी स्कूल के मूल ढांचे को विकसित किया। स्कूल की इमारत में सुधार का काम जारी है और अगले दो महीने में इसे पूरा कर दिया जाएगा। छात्रों को स्कूल में सुविधाएं नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।


वीडीसी सदस्य रियात अहमद ने स्कूल की लेबोरेटरी को एक कंप्यूटर भी दान किया है। वहीं छात्रों ने इस बात को लेकर काफी प्रसन्नता जताई है। अहमद ने कहा कि हबलिश गांव के इस स्कूल को अपग्रेडेशन की काफी जरूरत थी। स्कूल की इमारत पर्याप्त नहीं थी। बच्चे काफी परेशान होते थे। मैने आरएंडबी के इंजीनियर से संपंर्क किया तो उन्होंने काफी मद्द की।


हाजिक अली नामक छात्र ने कहा, पहले काफी दिक्कत आती थी। अब स्कूल को अपग्रेड किया जा रहा है और हम सरकार के आभारी हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising