राष्ट्रपति चुनाव: कोविंद ही बनेंगे महामहिम!

Saturday, Jun 24, 2017 - 12:58 PM (IST)

नेशनल डैस्कः अगर नीलम संजीव रेड्डी को छोड़ दिया जाए, तो आजादी के बाद अभी तक सभी राष्ट्रपति चुनाव के जरिए ही चुने गए। और सत्ताधारी एनडीए के रामनाथ कोविंद के उम्मीदवार खड़ा करने के बाद विपक्ष के मीरा कुमार के मैदान में उतराने के बाद इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। बता दें कि  इतिहास ऐसा रहा है कि वीवी गिरी के अलावा सभी विजेता प्रत्याशी सत्ताधारी दल की ओर से खड़े किए गए उम्मीदवार ही रहे हैं। रामनाथ कोविंद को मिले भारी समर्थन के बाद इस बार भी परिणाम कुछ ऐसा ही आने के आसार हैं। बहरहाल, आपको आजादी के  बाद की ‘चुनावी तस्वीर’ के बारे में बता देते हैं।

साल    कुल उम्मीदवार विजेता+ वोट प्रतिशत   उपविजेता + वोट प्रतिशत  
1952 05  डा. राजेंद्र प्रसाद (83.8)    केटी शाह (15.3)
1957   03   डा. राजेंद्र प्रसाद (99)     एन नारायण दास (0.4)
1962      03  डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (98.2)    चौधरी हरि राम (1.1)
1967   17  जाकिर हुसैन (56.2)    कोटा सुब्बाराव (42.4)
1969     15 वी. वी गिरी (43)    नीलम संजीव रेड्डी (37.5)
1974     02 फखरुद्दीन अली अहमद (80.2)    त्रिदीब चौधरी (19.8)
1977   01 नीलम संजीव रेड्डी (0)     कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं
1982        02 ज्ञानी जैल सिंह (72.7)    एच. आर. खन्ना (27.3)
1987       03   आर. वेंकटरमन (72.3)    वी. कृष्णा अय्यर (27.5)
1992      04   डा. शंकर दयाल शर्मा (65.9)    जी.जी. स्वेल (33.8)
1997    02 के. आर. नारायणन (95)    टीएन सेशन (5.0)
2002    02 एपीजे अब्दुल कलाम (89.6)    लक्ष्मी सहगल (10.4)
2007    02 प्रतिभा पाटिल (65.8)  भैरो सिंह शेखावत (34.2)
2012   02  प्रणब मुखर्जी (69.3)  पीए संगमा (30.7)
Advertising