केंद्र ऐक्ट ईस्ट नीति के प्रति गंभीर: कोविंद

Thursday, Jun 07, 2018 - 06:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहा कि केंद्र अपनी ऐक्ट ईस्ट की नीति को लागू करने के बारे में गंभीर है। कोविंद ने यह बात गोमती जिले में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर और दक्षिण त्रिपुरा जिले को जोडऩे वाले पुर्निर्निमत राष्ट्रीय राजमार्ग को लोगों को सर्मिपत करने के दौरान कही। 73.71 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को हाल में दो तरफा यातायात के लिये चौड़ा किया गया था। यह अब तक सिंगल लेन था। राष्ट्रपति राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर आज सुबह यहां पहुंचे।

सड़क परियोजनाएं लोगों को लाएगी करीब 
कोविंद ने अपने भाषण में कहा कि यह सड़क दक्षिण त्रिपुरा जिले और बांग्लादेश में चटगांव बंदरगाह के बीच संपर्क में सुधार करेगी। यह सड़क (भारत- बांग्लादेश सीमा पर) सबरूम में फेनी नदी पर निर्माणाधीन पुल की ओर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र इस राज्य के साथ- साथ समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकसित बनाने का प्रयास कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सड़क परियोजनाएं लोगों को करीब लाएगी। उन्होंने याद किया कि अगरतला और कोलकाता के बीच दूरी बांग्लादेश के रास्ते तकरीबन 500 किलोमीटर थी जो 1947 में विभाजन के बाद 1700 किलोमीटर हो गई। 

राष्ट्रपति ने की मंदिर में पूजा 
राष्ट्रपति ने राज्य में त्रिपुरा सरकार की लोक कल्याणकारी पहल की भी सराहना करते हुए कहा कि पिछड़ा समुदाय के विकास के बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में आदिवासी समुदाय ने कई एथलीट दिये हैं जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री विप्लव देव और राज्यपाल तथागत रॉय ने भी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र में विश्वास करती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा भी की। यह देश में 51 शक्ति पीठों में से एक है। 

vasudha

Advertising