मोबाइल पर online गेम खेल रहा था 12 साल का बच्चा, अचानक चूड़ी-मंगलसूत्र पहनकर लगा ली फांसी

Friday, Jun 21, 2019 - 10:58 AM (IST)

कोटा: कोटा में 12 साल के एक लड़के ने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते हुए फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसने ये खौफनाक कदम उठाया तो वह कमरे में अकेला था और उसने हाथों में चूडिय़ां और गले में एक मंगलसूत्र भी पहन रखा था। मृतक के घरवालों का कहना है कि इन दिनों वह मोबाइल पर ब्लू व्हेल जैसी कोई गेम खेलता रहता था। उसी के चलते उसने अपनी जान दे दी।  



मृतक की पहचान कुशाल के रूप में हुई है। वह विज्ञान नगर निवासी फतेहचंद का पुत्र था।  परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार की सुबह जब वह कमरे से निकल कर नहीं आया तो हमने उसके कमरे में जाकर देखा। कुशाल वहां नहीं था। उसके कमरे का बाथरूम बंद था। दरवाजा नॉक किया लेकिन अंदर से कोई आवाज या प्रतिक्रिया नहीं हुई।  हमने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा अंदर कुशाल फंदे पर झूल रहा था।  उधर, पुलिस का कहना है कि मृतक लड़का ऑनलाइन गेम खेलता था, लेकिन वह कौन सी गेम खेल रहा था। यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। 
 

मोमो चैलेंज'
आपको बतां कि मोमो वॉह्टसएप, फेसबुक और यूट्यूब पर मौजूद एक सोशल मीडिया एकाउंट है. यह बच्चों को टारगेट करता है। यह डरवानी और हॉरर फोटो का इस्तेमाल कर बच्चों में जिज्ञासा पैदा करता है।
 

'ब्लू व्हेल' गेम 
इस गेम की शुरूआत रसिया में हुई थी। यहां पर 2013 में फिलिप बुडेकिन नाम के एक युवक ने बनाया था। रसिया में लगातार बढ़ती सुसाइड की घटनाओं के बाद पुलिस ने फिलिप को गिरफ्तार कर लिया था। यह गेम कुल 50 दिनों का होता है, जिसमें यूजर को रजिस्टर करने के बाद उसे हर दिन एक टास्क जाता है।

Anil dev

Advertising