राजीव कुमार आज होंगे सीबीआई के सामने पेश (पढ़ें 9 फरवरी की खास खबरें)

Saturday, Feb 09, 2019 - 06:12 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): पश्चिम बंगाल में बहुचर्चित शारदा चिटफंड घोटाला मामले की जांच के लिए सीबीआई आज कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करेगी। संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव की अगुवाई में सीबीआई की टीम शुक्रवार को शिलॉन्ग पहुंच चुकी है।

तीन राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को  उन्होंने छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद देश शाम वह असम पहुंचे जहां उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने किया।

गोवा दौरे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग राज्यों के दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में शाह आज महाराष्ट्र और गोवा दौरे पर रहेंगे। वह यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में 2019 लोकसभा चुनाव में जीत की हुंकार भरेंगे।

राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह साढ़े नौ बजे पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। शुक्रवार को एक अखबार में छपे लेख पर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा।

योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ इन दिनों पार्टी को मजबूत करने के लिए राज्यों के दौरे पर हैं। वह आज उत्तराखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित किया था। हालांकि ममता सरकार ने उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की मंजूरी नहीं दी थी।

खेल
क्रिकेट : वेस्टइंडीज बनाम इंगलैंड (तीसरा टेस्ट, पहला दिन)

फुटबॉल : हीरो इंडियन सुपर लीग-2018/19
फुटबॉल : सिरी-ए फुटबाल टूर्नामेंट-2018/19

Yaspal

Advertising