जानिए कौन हैं ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल, दुनिया की इन बड़ी IT कंपनियों पर भी भारतीयों की धाक

Tuesday, Nov 30, 2021 - 09:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क: ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी(CTO) पराग अग्रवाल कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी(CEO) होंगे। ट्विटर ने सोमवार को जारी एक बयान में यह घोषणा की। पराग अग्रवाल मौजूदा CEO जैक डोर्सी की जगह लेंगे। निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से पराग अग्रवाल को CEO और बोर्ड के सदस्य के रूप में तुरंत प्रभाव से नियुक्त किया है।

जैक डोर्सी स्टॉकहोल्डर्स की 2022 की बैठक में उनका कार्यकाल खत्म होने तक बोर्ड का सदस्य बने रहेंगे। पराग अग्रवाल एक दशक से अधिक समय से ट्विटर के साथ जुड़े हुए हैं और 2017 से CTO के रूप में अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। वहीं अग्रवाल ने ट्विटर लिखा कि वह अपनी नियुक्ति को लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं एवं खुश हैं और उन्होंने डॉर्सी के ‘‘निरंतर मार्गदर्शन एवं दोस्ती'' के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं पराग अग्रवाल
IIT -बंबई और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अग्रवाल 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं और 2017 से कंपनी के सीटीओ हैं। जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब उसके कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम थी। उनकी पत्नी विनीता अग्रवाल एक वेंचर कैपिटलिस्ट और फिजिश‍ियन हैं, उनका एक तीन साल का बेटा है। पराग इससे पहले Microsoft, AT&T और Yahoo के साथ काम चुके हैं। इन तीनों ही कंपनी में उनका काम रिसर्च-ओरिएंटेड था। उन्होंने ट्विटर में ऐड रिलेटेड प्रोडक्ट्स पर काम करने से शुरुआत की थी लेकिन बाद में वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का काम संभालने लगे।

इन बड़ी कंपनियों पर भारतीयों का दबदबा

  • Twitter- पराग अग्रवाल 
  • Google - सुंदर पिचाई
  • Microsoft - सत्य नडेला
  • IBM - अरविंद कृष्ण
  • Adobe- शांतनु नारायण 
  • VMWare - रघु रघुराम

Seema Sharma

Advertising