Hornbill festival 2023: जानिये कब से शुरू होगा नागालैंड का दस दिवसीय Tribal Festival हॉर्नबिल, उत्सव में जर्मनी और अमेरिका लेगा भाग

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2023 - 03:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नागालैंड एक दिसंबर से आयोजित होने वाले 10 दिवसीय ‘हॉर्नबिल' उत्सव की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, जिसमें राज्य की सभी जनजातियां भाग लेंगी। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बताया कि इस साल जर्मनी, अमेरिका और कोलंबिया इस आयोजन के आधिकारिक भागीदार देश हैं। दो साल के अंतराल के बाद पूर्वी नगालैंड की सात जनजातियां इस उत्सव में भाग लेंगी।

PunjabKesari

क्षेत्र की सात जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाला ‘ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन' (ईएनपीओ) 2021 में ओटिंग में सुरक्षाबलों के उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान 13 आम नागरिकों के मारे जाने की घटना के चलते इस कार्यक्रम से पीछे हट गया था। उन्होंने पूर्वी नगालैंड में सात जिलों वाले एक अलग राज्य की अपनी मांग पर जोर देने के लिए पिछले साल भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया था।

PunjabKesari

पर्यटन मंत्री तेमजेन इमना अलोंग ने शुक्रवार शाम संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम नगाओं की एकता दिखाने और आगामी उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने की इच्छा जाहिर करने के लिए ईएनपीओ के आभारी हैं।'' राज्य सरकार ने अपने वार्षिक पर्यटन प्रचार कार्यक्रम हॉर्नबिल उत्सव को ‘त्योहारों का त्योहार' घोषित किया है।

PunjabKesari

यह आयोजन राज्य की राजधानी कोहिमा से लगभग 12 किमी दूर नगा वितरास गांव किसामा में हर साल एक से दस दिसंबर तक आयोजित किया जाता है। इस वर्ष उत्सव का 24वां संस्करण मनाया जाएगा और इसके पहले दिन नगालैंड का 60वां राज्य स्थापना दिवस भी होगा। हॉर्नबिल उत्सव में नगालैंड की सभी जनजातियां अपनी संस्कृति और परंपराओं को एक साथ प्रदर्शित करती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News