जानिए भारतीयों के लिए क्या है नया शू साइजिंग सिस्टम, आखिर क्या है ''भा'' और क्यों पड़ी इसकी जरूरत

Thursday, Apr 25, 2024 - 11:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क: एक लाख से ज्यादा भारतीय लोगों के पैर के साइज को चेक करने के लिए 3-D फुट स्कैनर का उपयोग किया गया था। कुल मिलाकर भारतीयों के पैर यूरोपीय या अमेरिकियों की तुलना में अधिक चौड़े पाए गए।

जब भी हम कोई जूता या चप्पल खरीदते हैं तो उसके लिए हमें अपने पैर का साइज बताना पड़ता है। ये यूके और यूएस साइज होता है। हालांकि, जूते के लिए भारतीय साइज सिस्टम भी अब आ गया है। हाल ही में भारतीयों के पैरों के आकार पर एक सर्वे हुआ है।

भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसे 'भा' (Bha) नाम देने का प्रस्ताव है। यह भारत में जूते बनाने का एक बेस बन सकता है। अगर ये आ जाता है, तो मौजूदा यूके/यूरोपीय और यूएस फुटवियर साइज सिस्टम का स्थान ले लेगा। 

Radhika

Advertising