जानिए क्या है Covid वैरिएंट BF-7? Vaccine का नहीं हुआ असर तो लगेगा Lockdown?

punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 03:47 PM (IST)

शहर-शहर कोरोना का साया

बैठकों का दौर शुरू... क्या लगेगा लॉकडाउन?

क्या फिर आने वाला है 2020 वाला मंज़र!

आखिर क्या है BF-7 वेरिएंट

नेशनल न्यूज(रानू मिश्रा): भारत में BF-7  वैरिएंट  के अब तक कुल 5 केस दर्ज किए जा चुके हैं... सबसे पहले बुधवार को गुजरात के वडोदरा में एक NRI महिला में BF-7  वैरिएंट  की पुष्टि की गई थी... उसके बाद 3 अहमदाबाद से और एक ओडिशा से मामला सामने आया है।

क्या है कोरोना का नया वैरिएंट BF 7?
जब वायरस म्यूटेट होते हैं तो वे अपने वेरिएंट और सब-वेरिएंट बनाते हैं.. जैसे- SARS-CoV-2 वायरस का मुख्य तना है और उसकी अलग-अलग वेरिएंट और सब-वेरिएंट के तौर पर शाखाएं निकली हैं.. BF.7 भी BA.5.2.1.7 के बराबर है, जो ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट हैं... जिसे शॉर्ट में BF.7 कहा जा रहा है... एक अध्ययन में भी सामने आया है कि BF.7 सब-वेरिएंट में ओरिजिनल D614G वेरिएंट की तुलना में 4.4 गुना ज्यादा न्यूट्रलाइजेशन रेजिस्टेंस है.. इसका अर्थ यह है कि वैक्सीनेटेड लोगों के शरीर में मौजूद एंटीबॉडी 2020 में दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की तुलना में BF.7 को नष्ट करने में बहुत कम सक्षम है।

PunjabKesari

वैक्सीन दे पाएगी BF.7 को मात?
डॉक्टर चारू दत्त अरोड़ा- BF.7 वैरिएंट कोरोना के स्पाइक प्रोटीन में एक खास म्यूटेशन से बना है, जिसका नाम है R346T. इसी म्यूटेशन की वजह से इस वैरिएंट पर एंटीबॉडी का असर नहीं होता. इसीलिए यह वैक्सीन को भी चकमा देने में माहिर है. कुल मिलाकर सबसे बड़ी समस्या यही है कि इस  वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन से बनी एंटीबॉडी को भी यह चकमा दे रहा है। 

PunjabKesari

BF 7  वैरिएंट के लक्षण क्या हैं?

-    संक्रमित व्यक्ति को खांसी, गले में खराश, बुखार, थकावट, नाक बहना और उल्टी का आना.

-    कई बार संक्रमित हो चुके शख्स में कोई लक्षण नहीं होता है यानी वो एसिम्टोमेटिक होते हैं.

-    यह वैरिएंट इंसान के श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से को प्रभावित करता है.

-    यह  वैरिएंट 1 संक्रमित शख्स के जरिए 10 से 18 लोगों तक तेजी से फैल सकता है.

PunjabKesari

जानिए अब तक दुनिया के किन देशों में पहुंच चुका है BF-7?
BF-7 वैरिएंट का पहला केस चीन के इनर मंगोलिया प्रांत में मिला था. अब तक ये वायरस भारत, अमेरिका, यूके, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, डेनमार्क समेत कई यूरोपीय देशों में फैल चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News