Gold Rate Today: 2 फरवरी को सोने में आई बड़ी गिरावट, जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 12:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क :  घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 2 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बजट 2026 के अगले ही दिन कीमती धातुओं के दाम टूटने से खरीदारों को राहत मिली है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,39,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1,42,510 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10 बजे सोना गिरकर 1,35,589 रुपये तक आ गया, यानी करीब 6,900 रुपये की तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,41,085 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ।

वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी कमजोरी दिखी। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2,48,875 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से लगभग 16,700 रुपये कम है। शुरुआती सत्र में चांदी 2,67,501 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंची थी।

यह भी पढ़ें - देश का 9वां बजट पेश... जानिए क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा?

देखें दिल्ली दिल्ली समेत बाकी शहरों में ताजा रेट (2 फरवरी 2026) 

दिल्ली 

  • 24 कैरेट - ₹1,51,680 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,39,050 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,13,800 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई 

  • 24 कैरेट - ₹1,51,530 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,38,900 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,13,650 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई 

  • 24 कैरेट - ₹1,52,180 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,39,500 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,20,000 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता 

  • 24 कैरेट - ₹1,51,530 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,38,900 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,13,650 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद 

  • 24 कैरेट - ₹1,51,580 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,38,950 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹1,13,700 (प्रति 10 ग्राम)

कुल मिलाकर बजट 2026 के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से निवेशकों और आम खरीदारों को कुछ राहत मिली है। जानकारों के मुताबिक आगे के दिनों में वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल के आधार पर कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News