मरने से पहले सपने में नजर आने लगती हैं ये रहस्यमयी चीजें

Wednesday, Sep 15, 2021 - 11:20 AM (IST)

नई दिल्‍ली- मृत्यु विधाता के द्वारा बनाया हुआ एक अटल कानून है जिसे कोई नहीं बदल सकता। हर जीव का एक दिन अंत निश्चित हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मरते समय कैसा महसूस होता है या फिर मौत से पहले हमें किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं। बता दें कि इसे लेकर कई खोज और अध्‍ययन भी जारी हैं। मौत, उसके बाद आत्‍मा की यात्रा और मरने से पहले के संकेतों आदि के बारे में धर्म-पुराणों में विस्‍तार से बहुत कुछ बताया गया है। मरने से पहले मिलने वाले संकेतों के बारे में बात करें तो इसमें सपने बहुत अहम होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं  जो मौत को इशारा देते हैं।- 

मरने से पहले मौत ऐसे देती हैं संकेत-

- सपने में अगर दिन के उजले आसमान में तारे दिखाई दें या इंद्रधनुष दिखे तो यह मृत्‍यु का संकेत हो सकता है। 

- सपने में खुद को किसी ऐसे गड्ढे में देखना, जहां से तमाम कोशिशों के बाद भी निकल न पा रहे हों तो यह मरने से पहले का संकेत हो सकता है। 

- जिन लोगों को पानी या तेल में अपनी परछाई न दिखाई दे व भी अपशगुन होता है।

- सपने में खुद को मंदिर से, पलंग से या घोड़े से गिरते देखना भी अपश्गुन होता है यह भी मौत के करीब का इशारा है। ऐसे लोगों को महामृत्‍युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। 

- सपने में अपने सिर के ऊपर गिद्ध मंडराते देखना भी अशुभ माना जाता है। 

- सपने में सोलह श्रृंगार की हुई महिला लाल कपड़ों में दिखे तो भी अशुभ माना जाता है। 

Anu Malhotra

Advertising