Multi-talented Asha Bhosle: सिर्फ सुरों की मल्लिका ही नहीं, बिजनेस की भी क्वीन हैं 'आशा ताई', जानें कितनी है कुल Net Worth?

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 03:23 PM (IST)

Asha Bhosle Restaurant Dubai and UK: आशा भोसले का नाम जुबां पर आते ही उनके सदाबहार नगमे कानों में गूंजने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखमली आवाज की स्वामिनी 'आशा ताई' एक बेहद सफल बिजनेस वुमन भी हैं? उन्होंने न केवल अपनी गायिकी से लोगों का दिल जीता बल्कि अपने 'जायके' के जादू से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी धाक जमाई है।

'Asha’s' रेस्टोरेंट की ग्लोबल कामयाबी

खाना पकाने की शौकीन आशा भोसले ने साल 2002 में दुबई के वाफी सिटी मॉल से अपने पहले रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। आज उनका ब्रांड 'Asha’s Restaurant' एक अंतरराष्ट्रीय चेन बन चुका है। इसकी शाखाएं दुनिया के इन प्रमुख शहरों में मौजूद हैं:

PunjabKesari

मिडल ईस्ट: दुबई, अबू धाबी, कुवैत, कतर और बहरीन।

यूनाइटेड किंगडम: बर्मिंघम और मैनचेस्टर।

PunjabKesari

क्या है इस रेस्टोरेंट की खासियत?

आशा जी केवल नाम के लिए इस बिजनेस से नहीं जुड़ी हैं। उनके रेस्टोरेंट की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। रेस्टोरेंट का पूरा मेनू और रेसिपीज आशा जी खुद तय करती हैं। व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाले खास मसालों का चुनाव भी वे व्यक्तिगत रूप से करती हैं। उनके इस ब्रांड को दुनिया के प्रतिष्ठित 'Michelin Guide' में भी स्थान मिल चुका है जो बेहतरीन डाइनिंग का प्रमाण है।

PunjabKesari

कितनी है आशा ताई की कुल नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशा भोसले की कुल संपत्ति लगभग ₹200 करोड़ से ₹250 करोड़ के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई के मुख्य जरिए निम्नलिखित हैं:

ग्लोबल रेस्टोरेंट चेन: प्रीमियम डाइनिंग होने के कारण विदेशी शाखाओं से भारी मुनाफा होता है।

म्यूजिक रॉयल्टी: उनके हजारों गानों की रॉयल्टी से उन्हें निरंतर आय होती है।

PunjabKesari

कॉन्सर्ट और इवेंट्स: दुनिया भर में होने वाले शो और फिल्मों में सिंगिंग।

भविष्य का विस्तार

रिपोर्ट्स बताती हैं कि साल 2012 में उन्होंने अपने बिजनेस को और बड़ा करने के लिए करीब 2 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। वह अपने जायके को केवल विदेशों तक NHI बल्कि भारत के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के लिए भी काम कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News