'मुझसे कोई गलती नहीं हुई, मंत्रालय बदलना रूटीन प्रोसेस' किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में संभाला पदभार

Friday, May 19, 2023 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्ली: किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में आज पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया। इसकेसाथ ही उन्होंने कहा कि मुझसे कोई गलती नहीं हुई, मंत्रालय बदलना रूटीन प्रोसेस है। 

 

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में वीरवार को चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत किरेन रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया गया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब देश के विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बन गए हैं। मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार दिए जाने के बाद इस महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे सत्य पाल (एसपी) सिंह बघेल को हटाकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा सौंप दिया गया। 
 

Anu Malhotra

Advertising