ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा-"दिल्ली में किंग चार्ल्स का जन्मदिन मनाना दिलचस्प, KIng के दिल में भारत के लिए  खास जगह"

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2024 - 02:04 PM (IST)

International Desk: ब्रिटिश हाई कमिशनर लिंडी कैमरन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में किंग चार्ल्स III का जन्मदिन मनाना शानदार है। उन्होंने कहा कि किंग चार्ल्स के दिल में भारत के लिए एक "विशेष स्थान" है। लिंडी कैमरन ने  किंग चार्ल्स के पिछले भारत दौरे याद किए, जो सबसे 2019 में हुआ था। उन्होंने कहा कि किंग चार्ल्स भारतीय संस्कृति से बहुत आकर्षित हैं और उन्हें दिल्ली और मुंबई की पिछली यात्रा बहुत पसंद आई थी।

 

लिंडी कैमरन ने कहा, "आज हमारे लिए एक विशेष दिन है। यह किंग चार्ल्स III का जन्मदिन मनाने का दिन है, और इसे दिल्ली में कई दोस्तों के साथ मनाना शानदार है। मैं यहां छह महीने से हूं और भारत में रहकर बहुत खुश हूं। मुझे इस समय यहां होना बहुत दिलचस्प लग रहा है।" उन्होंने कहा कि किंग चार्ल्स ने भारत में आधिकारिक रूप से दस बार यात्रा की है, और इस देश का उनके दिल में विशेष स्थान है। 

 

ब्रिटिश हाई कमीशन ने दिल्ली में किंग चार्ल्स का जन्मदिन मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के प्रतिनिधियों, राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया। इस वर्ष के समारोह में ब्रिटिश और भारतीय व्यंजनों का विशेष मेन्यू पेश किया गया था, जिसे शेफ विनीट भाटिया ने तैयार किया था। कार्यक्रम में संगीत और इंटरएक्टिव प्रदर्शनी भी शामिल थी, जो यूके और इंडिया के बीच आधुनिक साझेदारी को दर्शाती है।

 

लिंडी कैमरन ने कहा, "किंग की इच्छा है कि वह भारत और इसके लोगों के साथ एक आधुनिक साझेदारी को बढ़ावा दें।" उन्होंने समारोह में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि लोग ही भारत-यूके साझेदारी को जीवंत बनाते हैं। यह कार्यक्रम किंग के जन्मदिन के साथ-साथ यूके और भारत के बीच बढ़ते संबंधों को भी मजबूती प्रदान करता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News