Kidney Damage: अगर आपको भी दिखते हैं ये लक्षण, तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, हो सकते हैं इस गंभीर बिमारी के संकेत
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 07:39 PM (IST)
नेशनल डेस्कः किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है। जब किडनी में कोई दिक्कत आती है, तो इसका प्रभाव पूरे शरीर पर पड़ता है। किडनी खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते है। जिनमें से कुछ संकेत सुबह उठने के बाद अधिक स्पष्ट दिखाई दे सकते हैं। अगर आपके शरीर में भी ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
चेहरे पर सूजन
यदि सुबह उठते ही आखों के पास या चेहरे में सूजन दिखाई दें, तो यह किडनी में दिक्कत का संकेत हो सकता है। जब किडनी सही से काम नहीं करती है, तो शरीर में अतिरिक्त सोडियम और पानी जमा होने लगता है, जिससे सूजन आने लगती है।
जी मिचलाना
किडनी कमजोर होने पर इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है और सुबह पेट जी मचलाना, उल्टी जैसा महसूस होना जैसी परेशानी हो सकती है।
सुबह के पेशाब में बदलाव
- पेशाब में ज्यादा झाग बनना शरीर से प्रोटीन निकलने का संकेत हो सकता है।
- पेशाब का रंग ज्यादा गहरा या कोला जैसा दिख सकता है।
- पेशाब में खून आना गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पीठ के निचले हिस्से में दर्द
किडनी कमजोर होने पर कमर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकती है। कई बार सुबह उठने पर यह दर्द ज्यादा महसूस होती है।
त्वचा में जलन और खुजली
अगर किडनी ठीक से काम ना करे, तो शरीर से विषैले पदार्थ पूरी तरह से बाहर नहीं निकलते। जिसका असर त्वचा पर भी दिखाई दे सकता है। सुबह के समय त्वचा में जलन, खुजली और ज्यादा रूखा महसूस होना इसका एक संकेत हो सकता है।
समय रहते डॉक्टर से सम्पर्क
अगर आपको इन लक्षणों में से कोई एक भी लगातार कई दिनों तक दिखें, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते डॉक्टर से सम्पर्क करके इसकी जांच करवानी चाहिए।
