जीत गया जेल में बैठा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह, हासिल किए इतने वोट
punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 03:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव में पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से खालिस्तानी समर्थक निर्दलीय अमृमपाल सिंह को बड़ी जीत हासिल हुई है। अमृतापल सिंह को 197120 वोटों से जीत हासिल हुई। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 207310 वोट पड़े। आप के लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे स्थान पर रहे।
खडूर साहिब सीट के नतीजे-
- अमृतपाल सिंह (आजाद) - 404430 वोट पड़े, 197120 से जीते
- कुलबीर सिंह जीरा (कांग्रेस) - 207310 वोट पड़े
- लालजीत सिंह भुल्लर ( आम आदमी पार्टी) - 194836 वोट पड़े
- विरसा सिंह वल्टोहा ( शिरोमणि अकाली दल)- 86416 वोट पड़े
- मनजीत सिंह मन्ना ( भारतीय जनता पार्टी)- 86373 वोट पड़े