केरलः आप भी करना चाहते हैं बाढ़ पीड़ितों की मदद, तो यहां करें संपर्क

Monday, Aug 20, 2018 - 12:10 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केरल में आई भयंकर बाढ़ में मृतकों की संख्या 357 से अधिक हो गई है। फिलहाल राज्य में बारिश रूक गई है लेकिन अलप्पुझा, त्रिशूर और एर्णाकुलम जिलों में कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं जहां उनके पास भोजन और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कई लोग सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। सेना बचाव और राहत कार्य में दिन-रात जुटी हुई है। अपनी जान जोखिम में डाल कर सेना केरल के लोगों की जिंदगियां बचा रही है।

बाढ़ पीड़ित लोगों की सहायता के लिए पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा आरंभ किए गए प्राइम मिनिस्टर्स रिलीफ फंड (केरल) के अंतर्गत अभी तक 21 लाख रुपए की सहायता राशि भेजी गई है। अगर आप में से कोई अपनी नेक कमाई में से बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहता है तो निम्न पते पर सहायता भेजें : 
पंजाब केसरी ग्रुप सिविल लाइंस जालंधर-144001 (फोन नं. 0181-2212121)

Seema Sharma

Advertising