हाथी को डूबने से बचाने के लिए केरल प्रसाशन ने रोक दिया डैम का पानी

Wednesday, Aug 15, 2018 - 11:29 AM (IST)

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर में स्थानीय प्रशासन ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। प्रशासन ने एक हाथी को बचाने के लिए बांध का पानी ही रोक दिया। स्थानीय प्रशासन के इस काम की सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अथीरापल्ली के नजदीक चलक्कुडिपुझा नदी में आई बाढ़ के कारण चरपा झरने में एक हाथी फंस गया था।

हाथी को बचाने के लिए वन विभाग और केरल राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने नदी का जलस्तर कम करने के लिए पेरिंगलकुथू बांध के दरवाजे बंद कर दिए। मछली पकड़ने गए आदिवासियों झरने के पास हाथी को फंसे देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी। विभाग के अधिकारियों ने बिना देर किए हाथी को बचाने के लिए बांध का पानी रोक दिया और गजराज को सुरक्षित वहां से निकाला।

Seema Sharma

Advertising