शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को जिंदा जलाया

Thursday, Oct 10, 2019 - 05:26 PM (IST)

कोच्चि: केरल में कोच्चि में चौंका देने वाला मामला देखने को मिला जहां शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग लड़की को जिंदा जला दिया।  लड़की को जलाने के बाद 24 साल के आरोपी युवक ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि युवक लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन नाबालिग लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। वह उससे प्यार करने का दावा करता था। पुलिस के मुताबिकि आरोपी मिधुन भी आग की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। यह घटना इंफो पार्क थानक्षेत्र के कक्कानाड के अथानी में घटी। 

पुलिस के अनुसार कक्षा बारहवीं की छात्रा के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पुलिस को संदेह है कि युवक लड़की को आग लगाने के बाद अपनी जान देने के लिए उसके गले लग गया। आरोपी से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लड़की के पिता शालान झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मिधुन रात में सवा बारह बजे लड़की के घर पहुंचा। जब लड़की के पिता ने दरवाजा खोला तो उसने लड़की से मिलने की मांग की। 

लड़की के बाहर घर से बाहर आते ही आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। पड़ोसियों द्वारा सूचना देने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थ्रीक्काकारा के विधायक पी टी थॉमस पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए उसकी जांच की मांग की।

Anil dev

Advertising