सादगी से घर पर ही हुई केरल CM की बेटी की शादी..DYFI के अध्यक्ष संग बंधी विवाह बंधन में

Monday, Jun 15, 2020 - 02:27 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा की सोमवार को डीवाईएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रियाज के साथ बड़ी ही सादगी से शादी हुई। शादी का आयोजन मुख्यमंत्री के सरकारी आवास तिरुवंनंतपुरम में किया गया था। शादी में वीणा और रियाज के पक्ष से केवल परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। वीणा पिनाराई विजयन की बड़ी बेटी हैं। शादी के दौरान वीणा ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी।

वीणा ने ज्यादा जेवर नहीं पहने थे और न ही ज्यादा मेकअप किया था, वह बहुत ही सादगी से तैयार हुई थीं। वहीं रियाज ने सफेद रंग की शर्ट और परंपरागत सफेद रंग की धोती बांध रखी थी। दोनों ने एक दूसरे के वरमाला पहनाई और रियाज ने वीणा के गले में मंगलसूत्र बांधा। 

दोस्ती को बदला रिश्ते में
रियाज और वीणा कई सालों से एक दूसरे को जानते थे। दरअसल दोनों ही तलाकशुदा हैं। दोनों का तलाक करीब पांच साल पहले हुआ था। दोनों ने दोस्ती को रिश्ते में बदलने की सोची और शादी का फैसला लिया। पांच दिन पहले ही दोनों की शादी की तारीख के बारे में खबर आई थी। वीना की पहली शादी से एक बच्चा है, वहीं रियाज के पहली पत्नी से दो बच्चे हैं।

वीना सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रियाज वकील
37 साल की वीणा बेंगलुरु में अपनी खुद की एक सॉफ्टवेयर कंपनी चलाती हैं जबकि 39 साल के रियाज पेशे से एक वकील हैं। कॉलेज के दिनों से ही रियाज आए थे। साल 2009 में कोझीकोड लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह कांग्रेस के एमके राघवन से चुनाव हार गए थे। वह DYFI के पहले राष्ट्रीय संयुक्त सचिव थे। साल 2017 में उन्हें डीवाईएफआई का अध्यक्ष बनाया गया था।

Seema Sharma

Advertising